Uncategorizedजबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR 8वीं के छात्र का अपहरण : घर से बिना बताए हो गया गायब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के कंचनपुर में एक 8वीं के छात्र के अपहरण के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छात्र घर से बिना बताए गायब हो गया, जिसके बाद परिनजों ने आसपास खोजबीन की लेकिन जब कहीं भी सुराग नहीं मिला तो थकहार कर, थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर के प्रमुख मार्गों सहित, बस स्टेंड रेलवे स्टेशन आदि के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर रही है। वहीं, घटना के बाद परिनजों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि कंचनपुर से 8वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र उम्र करीब 13 वर्ष घर से बिना बताए कहीं सायकिल में चला गया। पहले परिजनों को लगा कि उनका बेटा आसपास ही होगा, जिसके बाद उन्होंने खोजबीन की। लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कहीं सुराग नहीं मिल सका। बहरहाल मुस्तैद पुलिस बालक को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button