कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना जारी, शुरूआती रूझानों में अमित शुक्ला आगे

शाम तक आएंगे नतीजे, कल हुए चुनाव में 713 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान

WhatsApp Icon
Join Application

कटनी, यशभारत। जिला अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए आज सुबह 10.30 बजे से जिला न्यायालय परिसर में चुनाव प्रभारियों एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में मतों की गिनती शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक 50 मतों की गिनती हो चुकी थी, जिसमे अमित शुक्ला के आगे होने की जानकारी मिली थी। बताया जाता है कि पहले राउण्ड की मतगणना के बाद अमित शुक्ला को 29, रविन्द्र जायसवाल को 12, राकेश यादव एवं ललित त्रिपाठी को 4-4 मत मिले थे। इसके पहले गुरूवार को हुए मतदान में कुल 844 में से 713 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए इस बार 5 अधिवक्ता चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे, जिसमे पूर्व अध्यक्ष अमित शुक्ला के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार यादव, रविन्द्र जायसवाल एवं शिशिर निगम शामिल है। इसी तरह जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश निगम, संतोष कुमार परौहा संतू, सचिव पद के लिए जीत नारायण जायसवाल, राज कुमार तिवारी, सुखवीर सिंह गरचा सुख्खी, सहसचिव पद के लिए लुकेन्द्र कुमार दुबे लोकेन्द्र, मीत धवल, राजेश कुमार वर्मा, रणजीत चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह चौहान, निर्मल दुबे, कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए अजय जायसवाल, अंजुला सरावगी, दुष्यंत गुप्ता सोनू, सुश्री मांडवी मिश्रा पाण्डेय, मीना सिंह बघेल, नानकराम देवानी, संदीप कुमार जायसवाल, सुदेश सिंह गहरवार, सुरेन्द्र कुमार शुक्ला चुनाव मैदान में है।

Related Articles

Back to top button