मोती मस्जिद चौराहे पर रॉन्ग साइड से घुसने को लेकर विवाद, बाइक सवार पर चाकू से हमला

मोती मस्जिद चौराहे पर रॉन्ग साइड से घुसने को लेकर विवाद, बाइक सवार पर चाकू से हमला
भोपाल, यशभारत। राजधानी के प्रमुख मोती मस्जिद चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और रॉन्ग साइड से वाहन ले जाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तलैया थाना क्षेत्र का है। मोती मस्जिद चौराहे पर बैरिकेड के पास एक व्यक्ति के रॉन्ग साइड से अंदर घुसने को लेकर कुछ लोगों से तीखी बहस और विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने धारदार छुरी से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही तलैया थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चल रहे तीनों आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।







