जबलपुरमध्य प्रदेश

बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय का घेराव

पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

जबलपुर,यशभारत। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध जुआ-सट्टा, नशे के कारोबार और बिगड़ी यातायात व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के छह थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

रामलीला मैदान से निकाला पैदल मार्च

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता घमापुर स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए सभी एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि अवैध जुआ-सट्टा और नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जबकि यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रदर्शन के बाद एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर उनकी मांगों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा, नशे के धंधे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button