कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अन्नू ने भरा नामांकन: जुलूस में दिखी हिन्दुत्व छवि, मां नर्मदा- ब्राह्मण पूजन के बाद सर्वधर्म के लगे नारे … देखे वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। मां नर्मदा- ब्राह्मण पूजन के बाद महापौर प्रत्याशी अन्नू अपने कार्यकर्ताओं के साथ नौदरा ब्रिज पहुंच जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण कर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल, विधायक लखन घनघोरिया,तरूण भनोत, विनय सक्सेना संजय यादव सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर फार्म भरा। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के जुलूस में सर्वधर्म के साथ हिन्दुत्व की छवि नजर आई। सुबह अन्नू ने मां नर्मदा अर्चन किया इसके बाद जुलूस रवाना करने के पहले ब्राह्मणों का पूजन के बाद सर्वधर्म के लगे नारे लगाए गए।

प्रत्याशी नहीं अन्नू सेवक है: विवेक तन्खा
इस मौके पर राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि अन्नू प्रत्याशी नहीं है सेवक है। मैं शीर्ष नेताओं के इस निर्णय का स्वागत करता हूं, मैं धन्यवाद देता हूं कि अन्नू को प्रत्याशी बनाने पर। अन्नू के महापौर बनने से जबलपुर को विकास की गति प्रदान होगी, मैं जबलपुर की जनता से आव्हान करता हूं कि अन्नू को महापौर बनाकर शहर को ऊं चाईयों में ले जाए।
शहर को महानगर बनाऊंगा: जगत बहादुर अन्नू
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू ने नामांकन भरने के बाद कहा कि शहर को महानगर बनाने का सपना पूरा करना है इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहा हैूं। निश्चित रूप से जबलपुर की जनता का प्यार मिलेगा और शहर को महानगर में शामिल कर पाने में सफल हो जाऊंगा।