जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस को शहर अध्यक्ष की तलाश, बीजेपी को मिला लोकसभा प्रत्याशी 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर,यश भारत। जबलपुर में कांग्रेस अभी शहर अध्यक्ष भी नहीं बना सकी,वहीं बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। वहीं कांग्रेस राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मध्य प्रदेश में सफल बनाने में जुट गई है।

क्या कर रहे हैं पर्यवेक्षक,-प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फरवरी माह में जबलपुर लोकसभा प्रभारी सुखदेव पांसे को पर्यवेक्षक बनाकर जबलपुर भेजा था। उन्होंने यहां वर्तमान विधायक,पूर्व विधायक कांग्रेस के सभी विंग के पदाधिकारियों की बैठक ली।सभी से रायशुमारी की लेकिन नतीजा अभी तक कुछ नहीं निकला।पर्यवेक्षक किस नतीजे पर पहुंचे हैं इसकी जानकारी भी किसी को नहीं है।

संगठन में गतिविधियां ठप-कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जबलपुर में शहर अध्यक्ष नहीं होने से संगठन की सभी गतिविधियां ठप हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। जनता के बीच जाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने शहर अध्यक्ष की जरूरत होती है। लेकिन यहां सब हाशिए पर है।

सोशल मीडिया पर भड़ास-कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वे कांग्रेस में इस लचर व्यवस्था से व्यथित हो रहे हैं। जमीनी कार्यकर्ता काम करना चाहते हैं लेकिन वे सवाल कर रहे हैं कि उनका नेतृत्व कौन करेगा।बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, यहां वे अपने शहर अध्यक्ष का नाम घोषित होने के ही इंतजार में हैं।

Related Articles

Back to top button