इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

दतिया जीत की खुशी में जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी.. देखे वीडियो 

जबलपुर,यशभारत

दतिया जीत की खुशी में जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी.. देखे वीडियो 

जबलपुर,यशभारत। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजय का जश्न मनाया। पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधायक संजय यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और जीत की खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि दतिया का परिणाम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भारतीय जनता पार्टी से लोगों का मोहभंग हो रहा है। भनोट के अनुसार दतिया में कांग्रेस की जीत इस बात का संकेत है कि आम जनता का विश्वास कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश और देश में परिवर्तन की लहर देखने को मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत को आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button