SPMCHP231-2 Image
भोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीएम मोहन यादव बोले- बदलेगा प्रदेश का नक्शा, शहर से लेकर संभाग और थानों की बदलेंगे सीमाएं

यशभारत, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब मध्यप्रदेश के नक्शे में भी आमूलचूल परिवर्तन करने की तैयारी कर रहे हैं। खुद सीएम यादव ने कहा है कि प्रदेश में जरूरत के अनुसार संभागों और जिलों की सीमाओं का पुनरीक्षण किया जाएगा। बकौल सीएम यादव इसके लिए बकायदा एक कमेटी बनाई जाएगी, जो इस काम को पूरा करने तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। सीएम ने यह भी कहा है कि इस काम की शुरुआत वे इंदौर संभाग से ही करेंगे।
थानों की भी बदल सकती है सीमा
बता दें कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है, ऐसे में थानों की सीमा को भी वे बदल सकते हैं। उन्होंने इस बाबत निर्देश भी दिए हैं। दरअसल सीएम सोमवार को खरगोन में इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

हर हाल में मुख्यालय की दूरी कम करेंगे
माना जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने जिले और संभाग में सीमा से सटे इलाकों और उनकी मुख्यालय से दूरी को कम करने के लिए यह पहल की है। यही फॉर्मूला थानों की सीमा में भी अप्लाई किया जा सकता है।
जबलपुर संभाग के साथ यह हो सकता है
नर्मदापुरम संभाग में सिर्फ तीन जिले हैं। इससे नरसिंहपुर जिले की सीमाएं लगी हुई हैं, अभी नरसिंहपुर का संभागीय मुख्यालय जबलपुर है। नर्मदापुरम संभाग में नरसिंहपुर जिला शामिल किया जा सकता है। अभी जबलपुर संभाग में 8 जिले हैं। इसी तरह शहडोल जिले में तीन जिले हैं। डिंडोरी जिला शहडोल से लगा हुआ है। इसे जबलपुर संभाग से अलग कर शहडोल में मिलाया जा सकता है।

 

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image