
मुख्यमंत्री मोहन यादव बच्चों से मिलने पहुंचे महाकौशल कॉलेज,
जबलपुर, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय) के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज के विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा मिल रही है।
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, कॉलेज प्राचार्य, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







