भोपालमध्य प्रदेश

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भोपाल में जश्न: आतिशबाजी और ढोल की थाप पर थिरके कार्यकर्ता

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भोपाल में जश्न: आतिशबाजी और ढोल की थाप पर थिरके कार्यकर्ता

भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने की खुशी में आज राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक कर नए नेतृत्व का स्वागत किया।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी जश्न के इस माहौल में मध्य प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

मिठाई बाँटकर जाहिर की खुशी प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगी, पूरा कार्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘नितिन नबीन जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। उपस्थित मंत्रियों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा इस मौके पर मौजूद मंत्रियों ने कहा कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश भाजपा को भी मिलेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, पार्षद और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button