भोपाल

भोपाल को पुरस्कार मिलते ही मना जश्र 

भोपाल को पुरस्कार मिलते ही मना जश्र

1752743068 WhatsApp Image 2025 07 17 at 14.19.08

भोपाल। देश में सुपर स्वच्छ लीग में 2 नंबर पर भोपाल को अवॉर्ड मिला है। शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या कैटेगरी में रखा गया था। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर मालती राय ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया। अवॉर्ड मिलते ही शहर में जश्न मनाया जाने लगा। आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में भोपाल दूसरे नंबर पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री विजयवर्गीय और भोपाल महापौर मालती राय को अवॉर्ड दिया। पुरस्कार मिलने पर भोपाल में भी जश्न का माहौल है। निगम सभापति  किशन सूर्यवंशी ने स्वच्छता मित्रों को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सबसे सुपर स्वच्छ शहर लीग की श्रेणी में 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में उज्जैन को अवॉर्ड मिला है। वहीं, पांचवीं श्रेणी में 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर में बुधनी को अवॉर्ड मिला। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने हाथों से अवॉर्ड दे रही हैं। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास देश में पहले नंबर पर है। इससे पहले इस कैटेगरी में जबलपुर 13 वीं रैंक पर था। वहीं, जबलपुर को यह पहली बार है, जब जबलपुर की इस रैंक पर पहुंचा है। दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के स्वच्छता सर्वे में नंबर दो का अवॉर्ड मिलने पर भोपाल में भी जश्न का माहौल है। नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी ने स्वच्छता मित्रों को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास देश में पहले नंबर पर है। इससे पहले इस कैटेगरी में जबलपुर 13 वीं रैंक पर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button