जबलपुर

फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई कार, मौत

रांझी जलसंयंत्र के पास दर्दनाक सड़क हादसा

 

 

जबलपुर। रांझी जलसोधन संयंत्र के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार से भाग रहे का चालक ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को रौंदते हुए मौत के घाट उतार दिया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कार चालक और कार में सवार युवक भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और कार चालक के खिलाफ अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू की। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बरेला तरफ से चार युवक कार में रांझी तरफ आ रहे थे तभी रांझी जलसोधन संयंत्र के पास कार ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
००००००००००००००००००

Related Articles

Back to top button