चूना भट्टी क्षेत्र में कार में लगी आग
भोपाल, यश भारत। राजधानी के कोलार रोड स्थित चूना भट्टी क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई थी। घटना की जानकारी लगने के बाद दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्राप्त जनकारी के अनुसार लोगों ने भी आग को बुझाने का प्रयास किया , लेकिन आग काफी तेजी से फैल चुकी थी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा । पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है कार मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जांच के बाद ही कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के भीतर अचानक धुआँ निकलना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में लपटें फैल गईं। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने कहा हमने देखा कि बोनट के पास से पहले धुआँ निकला और फिर आग आग लग गई सब बहुत तेज़ी से हुआ।
Back to top button