जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टैक्स और कंपनी ऑडिट के नए प्रावधानों पर सीए सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

जबलपुर,यश भारत

जबलपुर,यश भारत। जबलपुर सीए ब्रांच की ओर से शुक्रवार को होटल आईटीसी वेलकम में मध्यप्रदेश स्तरीय सब रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का मुख्य विषय टैक्स ऑडिट एवं कंपनी ऑडिट रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद सीए संस्था का गान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया।

कांफ्रेंस में दिल्ली से आए कंपनी लॉ विशेषज्ञ सीए कमल गर्ग ने कंपनी ऑडिट रिपोर्ट से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने एनएफआरए और पीयर रिव्यू बोर्ड द्वारा पकड़ी जा रही ऑडिट संबंधी गलतियों से अवगत कराते हुए कानून के अनुरूप सही जानकारी रिपोर्ट में दर्ज करने के नियम समझाए। वहीं आयकर विशेषज्ञ सीए पंकज सरोगी ने टैक्स ऑडिट में हुए नवीन बदलावों की जानकारी दी और रिपोर्ट से जुड़े सदस्यों के सवालों का समाधान किया।मुख्य अतिथि भारतीय अंकेक्षण संस्थान के मध्य क्षेत्र के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने संस्था में किए गए नवीन बदलावों एवं कार्यों की जानकारी साझा की। रीजनल काउंसिल सदस्य सीए अंकुश जैन एवं सीए आनंद जैन ने भी सदस्यों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने ऋण योजनाओं की जानकारी दी। टैली सॉफ्टवेयर में एआई के माध्यम से लेखा पुस्तकों के त्वरित ऑडिट की प्रक्रिया भी बताई गई। कांफ्रेंस में महाकौशल क्षेत्र से करीब 150 सीए सदस्यों ने भाग लिया। जबलपुर सीए ब्रांच की अध्यक्ष सीए चांदनी आहूजा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव रविकांत जैन ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button