जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

कर्फ्यू के बावजूद घर जलाए:सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी, RAF ने आंसू गैस के गोले दागे

मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में आज हिंसा भड़क गई। कर्फ्यू के बावजूद कुछ घरों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े।

कल रात महिला मंत्री के बंगले में आग लगाई थी

इंफाल के लाम्फेल इलाके में बुधवार रात उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगा दी गई थी।किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किपजेन भाजपा के सात कुकी विधायकों में से एक हैं और राज्य की एकमात्र महिला मंत्री हैं। किपजेन उन 10 कुकी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग की है।

 9 लोगों की मौत हुई थी
इसके पहले मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी। 10 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu