जबलपुरमध्य प्रदेश

BREAKING : ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत :  बाइक सवार की मौत… मच गया हड़कंप

सिवनी यश भारत-जिले के कुरई थाना अंतर्गत दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक में ब्रजपाल पिता देवीप्रसाद बिसेन उम्र 26 साल निवास बारापत्थर गहलोत भवन शास्त्री वार्ड सिवनी कहीं जा रहा था।

IMG 20240729 WA0021

जब वह कुरई के समीप पहुंचा तो ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel