BREAKING : नदी में डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत : नेवारी नदी की घटना,कुरई पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत-जिले के कुरई थाना अंतर्गत नेवारी नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कुरई थाना अंतर्गत बादल पार ग्राम के नेवारी नदी में 65 वर्षीय वृद्ध डूब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू दल ने उसके शव को बाहर निकाला है। रेस्कयू दल के गौरी शंजर डोंगरे ने आज शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यकि नेवारी नदी में डूब गया है।
जिसके बाद 6 सदस्यी SDERF टीम के साथ रेस्कयू किया गया। और दोपहर के समय नदी से गुरु प्रसाद पिता चेतराम इडपंचे उम्र 65 वर्ष मोहगांव तिसरी के शव को ढूंढ़कर बाहर निकाला गया है। कुरई थाना प्रभारी लक्षमण सिंह झारिया ने बताया कि कल शाम के समय गुरु प्रसाद बाजार आया था। और लौटते समय नदी भ गया था। जिसका शव आज मिला है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।






