जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
एअर इंडिया की फ्लाइट में ब्लास्ट : इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई

एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट हो खवर है। फ्लाइट की तत्काल उदयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान में करीब 140 यात्री सवार थे। इस घटना में यात्री चोटिल हुए हैं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी अनुसार, डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से फ्लाइट 470 ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। करीब दस मिनट बाद एक यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस पर विमान में सवार सभी यात्री घबरा गए। इस बीच डबोक एयरपोर्ट पर मैसेज दिया गया कि विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई जा रही है।