भोपालमध्य प्रदेश

दहशत का पर्याय बना ब्लेड मैन गिरफ्तार, पुलिस टीम हुई सम्मानित

दहशत का पर्याय बना ब्लेड मैन गिरफ्तार, पुलिस टीम हुई सम्मानित

मंत्री कृष्णा गौर ने थपथपाई पुलिस की पीठ

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से युवतियों और महिलाओं पर ब्लेड से हमला कर सनसनी फैलाने वाले कुख्यात साइको किलर को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही शहर की महिलाओं ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस बड़ी सफलता पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने पुलिस टीम को सम्मानित कर उनके हौसले की सराहना की।
​पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों से खबरें आ रही थीं कि एक अज्ञात युवक राह चलती युवतियों पर पीछे से ब्लेड मारकर घायल कर देता था। इस ब्लेड मैन की हरकतों ने शहर में इतना खौफ पैदा कर दिया था कि शाम ढलते ही युवतियों ने अकेले बाहर निकलना कम कर दिया था। पुलिस के लिए यह आरोपी एक बड़ी चुनौती बन चुका था क्योंकि उसके हमले का कोई तय पैटर्न या ठोस मकसद नजर नहीं आ रहा था।
​पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थलों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। आरोपी की पहचान होने के बाद उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी का व्यवहार विक्षिप्तों जैसा पाया गया है।
​मंत्री ने किया उत्साहवर्धन
​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने संबंधित पुलिस टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। पुलिस टीम ने जिस मुस्तैदी से इस साइको किलर को पकड़ा है, वह काबिले तारीफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button