जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित, श्रीकांत साहू बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं

जबलपुर,यशभारत । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा की गई। नई टीम में जबलपुर के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीकांत साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जबलपुर महानगर में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

श्रीकांत साहू की नियुक्ति पर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया तथा नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज शामिल हैं। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button