भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, आशीष अग्रवाल को फिर मिली मीडिया प्रभारी की कमान

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, आशीष अग्रवाल को फिर मिली मीडिया प्रभारी की कमान

भोपाल, यशभारत। मप्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया है। इस बार की कार्यकारिणी को छोटा करते हुए सिर्फ नौ उपाध्यक्ष और चार महामंत्री बनाए गए हैं। आज शाम भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। नई टीम में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह से मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को एक बार फिर से मीडिया की कमान दी गई है। उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इसी तरह से चार मोर्चों के नए अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। नई टीम में जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें रणवीर रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे और प्रभुलाल जाटव शामिल हैं। इसी तरह से लता वानखेड़े , सुमेर सोलंकी,राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह से अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष और श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा,भगवान दास परमार को एससी , पकंज टेकाम को एसटी और पवन पाटीदार को पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।







