भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां के साथ सुबह-सुबह हुई चेन स्रेचिंग
मंदिरों के आसपास एक्टिव हो गए लुटेरे

जबलपुर, यश भारत। जैसे-जैसे नवरात्र पर्व की चहल-पहल बढ़ रही है वैसे ही आसमाजिक तत्व और लुटेरे एक्टिव हो गए हैं. आधारताल थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक देवी मंदिर के पास महिला के साथ चेन स्रेचिंग की घटना सामने आई है महिला मंदिर पूजा के लिए जा रही थी तभी उक्त घटना को दो बाइक सवार लुटेरों ने अंजाम दिया। हालाकी लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है तथा घटना की रिपोर्ट पुलिस में भी दर्ज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमित राय की मां अनुसूईया राय आज सुबह करीब 6:00 बजे घर से दुर्गा मंदिर जाने के लिए निकली थी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार आये और झपट्टा मारकर उनकी गले की चेन खींची तथा रफूचक्कर हो गए जब तक महिला कुछ समझ पाती दोनों लुटेरे आधारताल मुख्य मार्ग की तरफ भाग गए। अचानक हुई इस घटना से महिला दहशत में आ गई और उसने आसपास के लोगों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी लगने पर अमित भी मौके पर पहुंचे और मां को लेकर थाने गए तथा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच करने पर दोनों लुटेरों की तस्वीर तो मिल गई है और पुलिस इस आधार पर पतासाजी करने में जुटी है।







