जबलपुरमध्य प्रदेश

बाइक चोर साजिद खान पकड़ा

17 बाइक बरामद

WhatsApp Image 2025 08 09 at 3.12.14 PM

जबलपुर – शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपये की 17 बाइक, जिनमें 13 एक्टिवा और 4 मोटरसाइकिल शामिल हैं, बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माढ़ोताल थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर साजिद खान नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में साजिद ने 17 वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

फर्जी आरसी बुक बनाकर बेचता था चोरी की बाइक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने प्रेस वार्ता में बताया कि साजिद खान लोगों को चोरी की गई बाइक सस्ते दामों में बेचता था। वह खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कहता था कि ये गाड़ियां लोन न चुकाने वालों की हैं, जिन्हें बैंक ने जब्त किया है। वह ग्राहकों को फर्जी आरसी बुक भी बनाकर देता था।
साजिद ने शहर और ग्रामीण इलाकों में इन बाइकों को बेचा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे जो फर्जी आरसी बुक बनाने में उसकी मदद करते थे।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 3.12.13 PM 2

आरोपी साजिद खान से बरामदगी की गयी वाहन की रिपोर्ट अन्य थानो मे दर्ज है जो इस प्रकार है –

01-थाना माढोताल के अपराध क्रमांक 558/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसएन 1707
02- थाना ओमती के अपराध क्रमांक 410/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसपी 9024
03- थाना ओमती के अपराध क्रमांक 60/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20एनएल8154
04 थाना विजयनगर के अपराध क्रमांक 98/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एन 1531
05-थाना बेलबाग के अपराध क्रमांक 227/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 एस डब्ल्यू 7594
06-थाना संजीवनी नगर के अपराध क्रमांक 07/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डी 1401
07-थाना ग्वारीघाट के अतर्गत चुराई गई वाहन क्रमांक एमपी 34 जेड ए 1997
08- थाना गढ़ा के अपराध क्रमांक 118/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड पी 0787
09 थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 229/24 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 8119
10- थाना गोसलपुर के अपराध क्रमांक 378/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसएम 8597

अन्य थाना क्षेत्र से चुराई गये

1. वाहन क्रमांक एमपी 20 एस टी 7496,
2. वाहन क्रमांक एमपी 20 एस आर 9774
3. वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड ई-4883
4. वाहन क्रमांक एमपी 20 एनयू 6659
5. वाहन क्रमांक एमपी 20 एसजेड 8582
6. वाहन क्रमांक एमपी 18 एमएच 9018
7. वाहन क्रमांक एमपी 20 एमआर -8893

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button