इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, वेटिंग-RAC स्टेटस पहले से होगा साफ

Big relief for rail passengers: Reservation charts will now be prepared 10 hours in advance, and waiting and RAC status will be clear in advance.

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, वेटिंग-RAC स्टेटस पहले से होगा साफ

 

नई दिल्ली, यश भारत। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडियन रेलवे ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब यात्री अपनी यात्रा से 10 घंटे पहले ही वेटिंग और RAC टिकट का स्टेटस देख सकेंगे। इससे आखिरी समय की असमंजस और परेशानी से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

IMG 20251217 WA0033

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे और आधी रात से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट प्रस्थान से 10 घंटे पहले बनाया जाएगा।

अब तक रिजर्वेशन चार्ट केवल 4 घंटे पहले तैयार होता था, जिससे यात्रियों—खासकर दूर-दराज से आने वालों—को अंतिम समय में परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है और इस संबंध में सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button