भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: गांधी नगर में युवक ने लगाई फांसी

भोपाल: गांधी नगर में युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 29 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा यह बड़ा कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू चौधरी (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीडीए क्वार्टर का निवासी था। सोनू चौधरी ने शनिवार को अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
​पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब मृतक के परिजनों तथा करीबियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button