भोपाल नगर निगम कमिश्नर अब छिंदवाड़ा कलेक्टर, संस्कृति जैन को मिला राजधानी का जिम्मा

भोपाल नगर निगम कमिश्नर अब छिंदवाड़ा कलेक्टर, संस्कृति जैन को मिला राजधानी का जिम्मा
भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश राज्य शासन ने मंगलवार को 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिसमें राजधानी भोपाल और 11 जिलों के प्रशासन में बड़ा बदलाव आया है।
भोपाल और प्रमुख जिलों में नियुक्तियां
इस फेरबदल में भोपाल की दो प्रमुख नियुक्तियां हुई हैं:
हरेंद्र नारायण (आयुक्त, नगर निगम, भोपाल) को अब छिंदवाड़ा कलेक्टर के रूप में भेजा गया है।
संस्कृति जैन ( अपर आयुक्त, नगर निगम, भोपाल) ने भोपाल नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालेगी।
अन्य प्रमुख बदलाव
सुरेश कुमार (कलेक्टर, पन्ना) को पदोन्नत कर ओएसडी सह आयुक्त, चंबल संभाग मुरैना बनाया गया है।
उषा परमार (अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग) अब पन्ना की कलेक्टर होंगी।
नीरज कुमार वशिष्ठ पांढुर्णा के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
जिन 11 जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम शामिल हैं।








