भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: कृष्णा डेयरी में लाखों की चोरी, 50 KG घी और भगवान की चांदी की मूर्ति ले उड़े बदमाश

भोपाल: कृष्णा डेयरी में लाखों की चोरी, 50 KG घी और भगवान की चांदी की मूर्ति ले उड़े बदमाश
भोपाल, यशभारत। राजधानी  के 11 नंबर स्टॉप स्थित कृष्णा डेयरी में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात बदमाशों ने दुकान के दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग ₹1 लाख से अधिक का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में लगभग 50 किलो घी, एक कॉमर्शियल सिलेंडर, और सबसे महत्वपूर्ण, दुकान में रखी भगवान कृष्ण की चांदी की मूर्ति शामिल है।
CCTV फुटेज में कैद हुआ अकेला बदमाश
हबीबगंज पुलिस ने फरियादी श्रवण यादव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक अकेला बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में दाखिल होता दिख रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात को हुई। फरियादी श्रवण यादव ने बताया कि 7 नवंबर को रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे और शनिवार सुबह लौटने पर ताले टूटे मिले।
पुलिस को साथियों के शामिल होने का संदेह
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी डिब्बों में पैक घी और मूर्ति को एक नीले रंग की बोरी में भरकर कई बार में दुकान से बाहर ले जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि 50 किलो घी और अन्य भारी सामान को ले जाने के लिए बदमाश के साथी पास में ही खड़े थे और किसी वाहन में माल लोड किया गया होगा। हबीबगंज पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हुलिए के आधार पर आस-पास की बस्तियों में संदेहियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button