जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बेलगाम ट्रक ने स्कूल जा रही शिक्षिका को टक्कर मार उतारा मौत के घाट

सिहोरा के मनसकरा चौराहा में सुबह सड़क हादसा, चालक फरार

जबलपुर यशभारत। सिहोरा थाना क्षेत्र स्थित मनसकरा चौराहा, बाइपास के पास शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनिट पर तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक के चालक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को टक्कर मार दी। और मौके से भाग निकला।

हादसे के बाद स्कूटी सहित शिक्षिका हवा में उछलकर दूर जा गिरी। गंभीर चोटें होने के कारण शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

स्कूल के लिए निकलीं थीं शिक्षिका
सिहोरा पुलिस थाना के एसआई सैयद इकबाल ने बताया कि वार्ड नंबर 11 सिहोरा निवासी सुलमा बागरी माध्यमिक शाला बडख़ेरा में शिक्षिका है। रोजाना की तरह वे शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसजी 9034 से स्कूल जा रहीं थीं। जैसे ही वे मनसकरा चौराहा के पास पहुंची वैसे ही कटनी की ओर से आ रहे बेलगाम ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 0235 के चालक ने उन्हें टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button