MP में चल रही बदलापुर सरकार: राज्यसभा सांसद ने BJP पर साधा निशाना कहा- काम करते तो नहीं निकाली पड़ती विकास यात्रा, प्रवचन पॉलिटिक्स से कुछ नहीं मिलने वाला

जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलापुर सरकार चल रही है। इसके साथ ही सांसद ने विकास यात्रा को लेकर कहा कि काम करते तो विकास यात्रा नहीं निकालनी पड़ती। ये सरकार की निराशा बताती है। वहीं प्रवचन पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश सरकार के विकास यात्रा निकाले जाने वाले पर कहा कि सरकार की निराशा झलकती है। सांसद ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, तो फिर सरकार को विकास यात्रा निकालने की जरूरत क्यों आन पड़ी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से सरकार इवेंट करती आ रही है, इवेंट से आम लोगों का पेट नहीं भरता है। इन्वेस्टर मीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने अब तक जो आंकड़े दिए हैं, यदि वास्तव में वह मेमोरेंडम साइन हो जाते तो आज मध्यप्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य बन जाता।
सांसद विवेक ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बदलापुर सरकार चल रही है। चाहे आनंद राय का मामला हो, दतिया हो या सागर ऐसी तमाम घटनाएं इस बात का उदाहरण है। विवेक तन्खा ने कहा कि सरकार कांग्रेसियों को झूठे मामले में फंसाकर उलझाना चाहती है। वहीं कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिल बहुत बड़ा है, इसलिए इन लोगों को छोड़ दिया था। आने वाले चुनाव में जनता इन सब का हिसाब लेगी।