जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पाटन सकरा संकुल का प्यून बन गया बाबू, अतिथि शिक्षक से 2 हजार रूपए मांगने का ऑडियो वायरल

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्यून को जारी किया नोटिस

जबलपुर, यशभारत। पाटन सकरा संकुल स्कूल में पदस्थ एक प्यून का ऑडियो वायरल हुआ हैै जिसमें प्यून द्वारा अतिथि शिक्षक से वेतन निकलवाने की आड़ में दो हजार रूपए की मांग की जा रही है। अतिथि शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी है जिसके बाद डीईओ घनश्याम सोनी ने प्यून को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
सकरा संकुल के अतिथि शिक्षक राहुल रैकवार ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजते हुए एक ऑडियो की क्लिप सौंपी है जिसमें संकुल प्यून मनोज बर्मन द्वारा वेतन निकलवाने और नियुक्ति कराए जाने के एवज में दो हजार रूपए की मांग का उल्लेख है। अतिथि शिक्षक का कहना है कि प्यून बाबू का काम करता है और हर काम के लिए पैसे देने पड़ते हैं, उन लोगों को काम सबसे पहले होते हैं जो पैसा देते हैं।

08 4

ऑडियो क्लिप में अधिकारियों को पैसे देने की बात
प्यून और अतिथि शिक्षक के बीच ऑडियो वायरल हुआ उसमें प्यून द्वारा सारे कामों का पैसा बड़े अधिकारी तक पहंुचाने की बात कही जा रही हैै। प्यून का कहना है कि वह सबकी मदद करता है लेकिन इसके लिए पैसा लगता है और यह रकम बड़े अधिकारियों तक जाती है। अतिथि शिक्षक द्वारा पैसे देने में टालमटोली किए जाने पर प्यून का कहना रहता है कि अब उसे पैसा नहीं चाहिए है वो अब देख लेगा।

इनका कहना है
अतिथि शिक्षक द्वारा प्यून के खिलाफ शिकायत की गई जिसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल प्यून को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button