
इंदौर के पुलिस कमिश्नर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में आईजी बनाया है। यह नियुक्ति उन्हें पांच साल के लिए दी गई है। देउस्कर को दस माह पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति के संबंध में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।
उनके बीएसएफ आई बनने के बाद इंदौर के लिए नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल इसके आदेश जारी नहीं हुए हैं।







