भोपालमध्य प्रदेश

मासूम से दरिंदगी की कोशिश, पार्क से उठाकर ले गया आरोपी; घर ले जाकर किया ‘बैड टच’

Table of Contents

मासूम से दरिंदगी की कोशिश, पार्क से उठाकर ले गया आरोपी; घर ले जाकर किया ‘बैड टच’

आरोपी नरेंद्र राजपूत गिरफ्तार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत (बैड टच) का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को पार्क से कार्टून दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया था। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को टॉफी दी और किसी को न बताने की धमकी देकर घर भेज दिया। हालांकि, डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुँचकर अपनी माँ को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 साल की मासूम शुक्रवार शाम करीब 7: 30 बजे घर के पास स्थित पार्क में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी नरेंद्र राजपूत की नजर उस पर पड़ी। आरोपी ने बच्ची को अपने घर पर मोबाइल में कार्टून दिखाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। करीब एक घंटे तक आरोपी ने मासूम को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

माँ को सुनाई आपबीती, स्थानीय लोगों में आक्रोश
जब बच्ची रोते हुए घर पहुँची, तो माँ ने उससे रोने का कारण पूछा। बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माँ ने तुरंत स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए। कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।
अशोका गार्डन टीआई अनुराग लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा है। वही महिला अधिकारियों ने बच्ची से बात की है। फिलहाल ‘अश्लील हरकत’ की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में इजाफा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button