देश

Asia Cup 2025: आज से होगा आगाज

पहले मैच में अफगानिस्तान का हॉन्ग कॉन्ग से सामना

यशभारत। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर यानी आज से अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले से होगा। राशिद खान अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि यासिम मुर्तजा हांगकांग की कप्तानी संभालेंगे | 

Table of Contents

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच 2014 से अब तक कुल 6 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से अफगानिस्तान ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि हांगकांग दो मैच जीतने में सफल रहा है। आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हांगकांग ने भी अपनी दमदार खेल से चौंकाने का काम किया है।

टीम इंडिया का पहला मुकाबला UAE से

भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। ये ग्रुप-ए का पहला मैच भी होगा। भारतीय टीम पहले ही अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर यूएई अपने खिलाड़ियों के दम पर चौंकाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों ही टीमों की नजरें टूर्नामेंट में जीत से आगाज करने की होंगी।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। एशिया कप में इस बार भारतीय टीम को खिताब का दावेदार माना जा रहा है.

एशिया कप में कुल 8 टीमें

एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं, ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं. एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले 20 सितंबर से खेले जाएंगे। 28 सितंबर को खिताबी मैच खेला जाएगा. संभावना है कि इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिल सकती है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button