जबलपुर

गढ़ा क्षेत्र के बड्डा दादा मैदान में हो रहा था हथियारों का सौदा  ,घेराबंदी करके पुलिस ने धरदबोचा 

4 आरोपी गिरफ्तार, शहर में हथियारों को बेचने की थी तैयारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– जबलपुर। विधानसभा चुनाव के पहले जिला पुलिस को अवैध हथियारों का जखीरा पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल, 20 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी इन हथियारों को शहर में बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि गढ़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगत ठाकुर अपने साथी मगन तिवारी एवं मिथलेश पाण्डे के साथ मिलकर अवैध आम्र्स की शहर एवं देहात क्षेत्र मे बेच रहा है। जगत ठाकुर एवं मगन तिवारी गढ़ा क्षेत्र के बड्डा दादा मैदान के पास सौदा बाजी करने लिये खड़े है। सूचना पर थाना गढ़ा पुलिस द्वारा बड्डा दादा मैदान मे दबिश दी गयी जहां दो व्यक्ति खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्काल उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20231107 WA0056 1

आरोपियों के है आपराधिक रिकार्ड-पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी  जगत सिंह ठाकुर के कब्जे से 4 पिस्टल एवं 12 कारतूस तथा मगन तिवारी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये दोनों को थाने लाया गया और पूछताछ की गयी तो जगत सिंह ठाकुर द्वारा पिस्टल लाकर क्षेत्र में खितौला निवासी मिथलेश पाण्डे को 2 पिस्टल एवं 4 कारतूस तथा  राम राज चौधरी  को 1 पिस्टल ए 2 कारतूस बेचना बताया।  मिथलेश पांडे पिता जुगल किशोर पांडे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बेरली थाना खितौला और राम राज चौधरी पिता धुल्ली राम चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी एसएस कालेज के पास थाना खितौला को अभिरक्षा मे लेते  बेची हुई 3 पिस्टल एवं 6 कारतूस जप्त की है। पकड़े गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार -पकड़े गए आरोपियों में जगत सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी प्रभात स्कूल के सामने रविदास नगर बड़ा पत्थर रांझी जो कि  हत्या के प्रकरण में 17 वर्ष  जेल मे निरूद्ध रहा है।  मिथलेश पांडे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बेरली थाना खितौला जो  हत्या एवं बलात्कार सहित हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्ध रहा है। मगन तिवारी उम्र 67 वर्ष निवासी आईएसबीटी के  पास संचार नगर, थाना विजय नगर और राम राज चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी एसएस कालेज के पास, थाना खितौला को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय भूमिका -आरोपियों को अवैध फायर आने के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी गढ़ा  बृजेश मिश्रा, थाना प्रभारी विजय नगर शोभना मिश्रा, थाना गढ़ा के उप निरीक्षक अनिल कुमार योगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक पी. एल. बंसल प्रधान ,आरक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार ,आरक्षक सचिन, अन्दिनी तथा पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, विजय गुपता, रमाकांत, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पाठक, रसीद खान, थाना अधारताल के आरक्षक राजेश केवट तथा साल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Back to top button