इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आपको देश बेचने में शर्म नहीं आती? लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़के राहुल गांधी

अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा महत्वपूर्ण: राहुल

आपको देश बेचने में शर्म नहीं आती? लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़के राहुल गांधी

अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा महत्वपूर्ण: राहुल

rahul gandhi

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। इस दौरान पक्ष-विपक्ष जबरदस्त घमासान देखने को मिला। कांग्रेस सांसद ने भारत-अमेरिका ट्रेड पर बात करते हुए कहा, यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया और ‘सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है।’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया और ‘‘सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट के समांतर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता हुआ है।राहुल गांधी ने कहा, ‘अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण बात भारत का डेटा है। अगर अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर की रक्षा करना चाहता है तो अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा बहुत महत्वपूर्ण है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button