जबलपुरमध्य प्रदेश

अपोलो हॉस्पिटल्स जबलपुर में शुरू हुई ब्रेन की स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी सुविधा, अब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं

अनुभवी न्यूरोसर्जन की टीम

जबलपुर,यशभारत। अपोलो हॉस्पिटल्स जबलपुर में अब अत्याधुनिक स्टीरियोटैक्टिक ब्रेन सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इस नई तकनीक के शुरू होने से अब पार्किंसंस, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और कंपन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, न्यूरोसर्जरी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम द्वारा विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टीम स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी और न्यूरो क्रिटिकल केयर में विशेष रूप से प्रशिक्षित है।

क्या है स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी?

स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी एक आधुनिक और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है, जिसमें 3D निर्देशांक प्रणाली की मदद से दिमाग के अंदर बेहद सटीक स्थान तक पहुंचा जाता है। इस प्रक्रिया में केवल 1 से 2 सेंटीमीटर का छोटा छेद किया जाता है, जबकि पारंपरिक सर्जरी में 5 से 7 इंच तक का बड़ा चीरा लगाना पड़ता था और खोपड़ी की हड्डी खोलनी पड़ती थी। इस तकनीक के जरिए मरीज को कम दर्द होता है, संक्रमण का खतरा बेहद कम रहता है और मरीज 2 सप्ताह के भीतर सामान्य जीवन में लौट सकता है। वहीं पारंपरिक सर्जरी में रिकवरी में 4 से 6 सप्ताह तक का समय लग सकता है।

इन बीमारियों का होगा इलाज

स्टीरियोटैक्टिक सर्जरी तकनीक के माध्यम से पार्किंसंस, डिस्टोनिया, ट्रेमर, मिर्गी और ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर की बायोप्सी, ब्रेन सिस्ट से तरल पदार्थ निकालना और मिर्गी पैदा करने वाले हिस्से की पहचान कर उपचार भी इस तकनीक से संभव होगा।

न्यूरो ICU की भी अत्याधुनिक सुविधा

अस्पताल में सर्जरी के बाद मरीजों की देखभाल के लिए उन्नत न्यूरो ICU भी तैयार किया गया है। यहां 24 घंटे विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन, इंटेंसिविस्ट और प्रशिक्षित नर्सों की टीम निगरानी करती है। ICU में EEG, ICP और अन्य महत्वपूर्ण पैरामीटर्स की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, ताकि किसी भी जटिलता पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।

अनुभवी न्यूरोसर्जन की टीम

अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अरुणकुमार कार्तिकायन इस सुविधा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें स्कल बेस न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-ऑन्कोलॉजी, एंडोस्कोपिक सर्जरी और जटिल न्यूरोवैस्कुलर रोगों के उपचार में विशेष विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने JIPMER और SCTIMST जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button