भोपाल

गोबर खाद्य के गड्डे में भरे पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस, एक बार फिर सामने आया थानों में सीमा विवाद

गोबर खाद्य के गड्डे में भरे पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस, एक बार फिर सामने आया थानों में सीमा विवाद
भोपाल, यशभारत।
बगदोरा स्थित एक गौशाला में बने गोबर खाद्य के गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी मां बीमारी के कारण घर में आराम कर रही थी, जबकि पिता अपना काम कर रहे थे। बच्ची अपने बड़े भाई के साथ खेलते हुए हादसे का शिकार हुई। घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने उसे गड्डे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से कटारा हिल्स थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घटना स्थल को लेकर कटरा हिल्स और बिलखिरिया थाना पुलिस में सीमा विवाद सामने आया, लेकिन आखिरकार कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि मूलत: ग्राम त्योंदा जिला विदिशा निवासी मुकेश मालवीय ग्राम बगरोदा में स्थित श्री श्याम शरस गौशाला में काम करते हैं और गांव में ही अपनी पत्नी सपना व 8 साल के बेटे कृष्णा और 5 साल की बेटी आयुषी के साथ रहते हैं। कल दोपहर उनकी बेटी आयुषी अपने बड़े भाई के साथ गौशाला में खेल रही थी। उस वक्त मुकेश गौशाला में काम कर रहे थे और पत्नी बीमारी के कारण आराम कर रही थी। दोपहर करीब एक बजे बेटे कृष्णा ने बताया कि आयुषी उर्फ बिन्नी दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद मुकेश और सपना में उसे गौशाला में तलाशा तो मासूम बच्ची की चप्पत गोबर खाद्य के गड्डे के पास मिली, इस पिता मुकेश ने गड्डे में उतर कर देखा तो उनकी बेटी आयुषी पानी में डूबी हुई मिली। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोबर खाद्य के गड्डे में बारिश का पानी भर गया था।
सामने आया सीमा विवाद:-
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घटना स्थल बिलखिरिया थाना क्षेत्र में आता है, जब कटारा हिल्स पुलिस ने बिलखिरिया थाना पुलिस को जानकारी दी तो बिलखिरिया पुलिस ने घटना स्थल अपने थाना क्षेत्र का न होना बताया। इसके बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। आज वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर सीमा विवाद सुलझाया जाएगा। अगर घटना स्थल बिलखिरिया थाना क्षेत्र में आता है तो आगे की कार्रवाई भी संबंधित थाना पुलिस करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button