जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, 

थोड़ी देर में PM मोदी का संबोधन

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह,

थोड़ी देर में PM मोदी का संबोधन

 

Bihar Chunav result ECI LIVE update: बिहार में मतगणना जारी है। कई सीटों पर परिणाम भी आ चुके हैं। मौजूदा स्थिति में NDA भारी बढ़त के साथ 200 के पार जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन 33 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, अनंत सिंह जैसे बड़े चेहरे चुनाव जीत चुके हैं। चुनाव के रिजल्ट के बाद बिहार में राजनीति हलचल तेज हो गई है

 

Bihar Chunav Result 2025 Live: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, थोड़ी देर में PM मोदी का संबोधन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद अब लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अनुसार NDA बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। NDA 204 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 33 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है

Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

इस चुनाव में महुआ सीट से Tej Pratap, अलीनगर से Maithili ठाकुर, मोकामा से Anant Singh, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button