भोपाल

पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर की खुदकुशी  -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल यशभारत।
शाहपुरा इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति ने बीती रात फांसी लगाकर खुदखुशी कर लिया। घटना से पहले उसने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसों की मांग की थी, लेकिन पत्नी ने पैसा देने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर अधेड़ ने झुग्गी के दूसरे कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एसआई एमआर धाकड़ ने बताया कि सरस्वती नगर निवासी पूनमचंद्र पुत्र नत्थु (55) पूर्व में मजदूरी करता था। बीते एक साल से कोई काम नहीं कर रहा था। परिवार का खर्च उसके दोनों बैटे उठाया करते थे। पूनमचंद्र शराब पीने का आदि था। पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे पति ने शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगे। इस पर मैंने समझाइश देकर उन्हें सोने को कहा। इस पर वे गुस्सा हुए और हम दोनों के बीच विवाद हो गया और मैंने पैसा देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह नाराज होकर दूसरे कमरे में चले गए थे। यहां से वह काफी देर तक नहीं निकले तब पत्नी बेटों ने आवाजें दीं। गेट पर दस्तक दी पर अंदर से लॉक गेट नहीं खुला। तब किसी तरह से गेट को खोलकर शव को फंदे से उतारा और तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button