जबलपुरमध्य प्रदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जबलपुर में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पोस्टर फूंके

 – अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का बिगुल

जबलपुर। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले ने देशभर में आक्रोश भड़का दिया है। मध्यप्रदेश जूनियर लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने रविवार को तहसीली चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनके पोस्टर आग के हवाले कर दिए।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अमेरिकी ब्रांड कोका-कोला, पेप्सी, स्प्राइट को सड़कों पर बहाया और लेज़, कैडबरी, किटकैट, मैगी जैसे उत्पादों को पैरों तले कुचलकर अपना विरोध दर्ज कराया। संरक्षक आशीष त्रिवेदी ने अमेज़न, फोर्ड, मैकडोनाल्ड, पिज्जा हट, नाइक, एडिडास, नेटफ्लिक्स और वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। एड. सत्येंद्र ज्योतिषी ने स्वदेशी अपनाने और विदेशी कंपनियों को आर्थिक चोट पहुंचाने का आह्वान किया।

युवा अध्यक्ष अपूर्व त्रिवेदी ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में जूनियर लॉयर्स विरोध और जागरूकता अभियान चलाएंगे। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी ने कहा कि भारत के खिलाफ लिए गए इस फैसले के विरोध में आम जनता को अधिवक्ताओं के साथ सड़कों पर उतरना होगा। एड. रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि जबलपुर में अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार तेज किया जाएगा, वहीं एड. पंकज तिवारी ने नागरिकों से विदेशी सामान न खरीदने की अपील की।

इस प्रदर्शन में अधिवक्ता शक्ति त्रिपाठी, राजेश्वरी तिवारी, विनय गौतम, राजेश खरे, अमित खरे, पराग तिवारी, दीपक तिवारी, शुभम मिश्रा, अरविंद सिंह चौहान, आनंद शुक्ला, जयेश तिवारी, ऋषभ दुबे, राज भारद्वाज, विकास राठौर, मोहम्मद आमिर, सचिन पांडे, देवयानी सोनी, राजेश दुबे, शुभम अग्रवाल, हर्षल कौशल, शुभम पाटकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

04 4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button