उतरप्रदेशदेश

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

25 हजार रुपये का ईनाम था घोषित

गोरखपुर कुसमौल | बेलीपार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त शुभम कुमार सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह को आज दोपहर 2:45 बजे बाघागाढ़ा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर लोगों से बीजा बनवाने और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 23.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मालूम हो कि थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अर्पित मिश्रा, कांस्टेबल घनश्याम यादव, महिला कांस्टेबल आरती सिंह और एसओजी टीम के उपनिरीक्षक राजकुमार खरवार व कांस्टेबल आनंद पटेल ने यह कार्रवाई की। ज्ञात हो कि अभियुक्त शुभम बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगापुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 2023 में बिस्टोली खुर्द निवासी मुन्ना निषाद पुत्र रामसूरत निषाद द्वारा कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र से सामने आया था। मुन्ना निषाद ने आरोप लगाया था कि शुभम सिंह ने उन्हें और उनके साथियों को विदेश में नौकरी और बीजा दिलाने का झांसा देकर ठगा। ऐसे में आरोपी ने अपने एसबीआई चंडीगढ़ खाते (नंबर 39631980448) और अपनी फर्म “लाइफ लाइन बीजा प्रोवाइड” के खाते (नंबर 10078569427) में कुल 23 लाख 66 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे। जब आवेदक बीजा लेकर एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में मु0अ0सं0 214/2023 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। वही कोर्ट ने धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत आदेश जारी किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button