दुबई से लौटे आईटी प्रोफेशनल की सड़क दुर्घटना में मौत, दोस्तों के साथ कोलार डैम जाते समय हुआ हादसा

दुबई से लौटे आईटी प्रोफेशनल की सड़क दुर्घटना में मौत, दोस्तों के साथ कोलार डैम जाते समय हुआ हादसा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार सिक्स लेन रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल कासिब अहमद की मौत हो गई। कासिब अहमद दुबई की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे और घटना से महज एक हफ्ते पहले ही दुबई से अपने घर भोपाल लौटे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, कासिब अहमद अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर कोलार डैम घूमने जा रहे थे। जब उनकी बाइक कोलार सिक्स लेन रोड पर गोल जोड़ के पास पहुँची, तो सड़क पर बिखरी पड़ी गिट्टी के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने के बाद अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कासिब गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और उनके दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कार से अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल, कजलीखेड़ा थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।







