भोपाल

महिला मित्र पर फब्तियां कसने के शक में युवक की हत्या

महिला मित्र पर फब्तियां कसने के शक में युवक की हत्या
-दो दिन पहले गुलाब उद्यान में किया था चाकू से तीन युवकों पर जान लेवा हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल यशभारत।
गोविंदपुरा इलाके के एक पार्क में युवक अपने महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इस दौरान पार्क की दूसरी सीट पर बैठे भेल के ठेका श्रमिक व उसके दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे। इस दौरान युवक को लगा कि वे लव जेहाद को लेकर टिप्पणी करते हुए महिला मित्र पर फब्तियां कस रहे हैं। इस बात से गुस्साए युवक ने एक ठेका श्रमिक को बुलाकर पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की बाद में छुरी से जान लेवला हमला कर दिया। अपने दोस्त पर हमला होते देख दो युवक उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर बीती रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। अब आरोपी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर ने बताया कि बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे(24) भेल का ठेका श्रमिक है। गुरुवार को वह अपने दोस्त अजय और राहुल के साथ अंबेडकर गुलाब उद्यान में बैठ कर बातें कर रहा था। यहीं पास में पिपलानी निवासी फैजान नाम का युवक अपनी महिला मित्र के साथ उद्यान में बैंच पर बैठकर बातें कर रहा था। फैजान आईटीआई सेकेंड इयर का छात्र है। यहां पर दोनों बेंच पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान श्याम, अजय और राहुल तीनों बैंच पर बैठकर हंसते हुए बात कर रहे थे। उनकी नजर फैजान और उसकी महिला मित्र की ओर थी। फैजान को लगा कि तीनों उसकी महिला मित्र को देखकर हंस रहे हैं। उसने एक श्याम को अपने पास बुलाया। जैसे ही श्याम उसके पास पहुंचा तो फैजान ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद होने लगा तो फैजान से कहा कि तुम हिंदू लडक़ी को अपने साथ लेकर क्यों आए हो। तुम उसे लव जिहाद के जाल में फंसा रहे हो। इस बात को सुनने के बाद फैजान गुस्से मेें आ गया तथा उसने पर्स से चाकू निकाल कर श्याम पर हमला कर दिया। श्याम को बचाने पहुंचे अयज और राहुल पर भी आरोपी फैजान ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी फैजान के खिलाफ चाकू से हमला कर घायल करने का केस दर्ज किया गया था। इसी बीच बीती रात हमले में घायल श्याम की मौत हो गई। उसके सीने के पास चाकू से चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button