जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सड़क हादसे में युवक की मौत बीती रात तिलवारा थाना क्षेत्र में घटना

जबलपुर यश भारत। तिलवारा थाना अंतर्गत गढा रेलवे स्टेशन के समीप हाईवे पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत होने की खबर लगी है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवक मूलतः बिहार का रहने वाला है और यहां रहकर मजदूरी करता था। जिसका नाम रंजीत पिता उपेंद्र पांडे बताया गया है।रात में वह कहीं से लौट रहा था तभी नागपुर की तरफ से आ रहे किसी चार पहिया अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था यहां उसकी मौत होने की जानकारी लगने पर तिलवारा थाना पुलिस आगे की कार्यवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button