जबलपुरमध्य प्रदेश

यश भारत बैक्रिग – रानीताल फ्लाईओवर से युवक की गिरकर मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जबलपुर। शहर के रानीताल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रानीताल पेट्रोल पंप और हनुमान मंदिर के पास स्थित फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने की खबर फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन की ओर फ्लाईओवर पर मौजूद था, तभी वह अचानक नीचे आ गिरा। गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर खून के निशान फैल गए।

लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

 पहली बार सामने आया ऐसा मामला

रानीताल फ्लाईओवर से इस तरह युवक के गिरने की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 युवक की पहचान नहीं, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button