3 हजार रूपए चोरी होने पर फूट-फूट कर रोई महिला: विक्टोरिया की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

जबलपुर, यशभारत। जिला अस्पताल विक्टोरिया में दिन दहाड़े एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 3 हजार रूपए थे, काफी देर तक पर्स ढूढने के बाद नहीं मिला तो महिला कई घंटे विक्टोरिया में रोती हुई नजर आई, उसका कहना था कि वह बहुत गरीब है बड़ी मुश्किल से उसने पैसा जुटाया था लेकिन विक्टोरिया इलाज कराने पहंुची तो उसका पर्स पार कर दिया गया। महिला के साथ हुई घटना के बाद एक बार फिर विक्टोरिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गोहलपुर निवासी मोहम्मद अपनी पत्नी रिजवाना को लेकर जिला अस्पताल विक्टोरिया पहंुचा था। पत्नी के पैर में खुजली थी जिसके इलाज के उसकी पत्नी रिजवाना पर्ची कटवाने लाइन पर खड़ी हो गई इसी बीच किसी ने उसके बैग से 3 हजार रूपए पार कर दिए। पर्स चोरी होने के बाद जब महिला ने यहां-वहां ढूढ़ा लेकिन पर्स कहीं नहीं मिली। महिला का कहना था कि पति सिलाई का काम करते हैं वह बहुत गरीब है बड़ी मुश्किल से पैसा जुटाया था परंतु कोई चुराकर ले गया।