जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बेलखाडू सिमरिया में धधक उठा भूसें से भरा वेयर हाउस, घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

जबलपुर, यशभारत। बेलखाडू सिमारिया रोड स्थित वेयर हाउस में अचानक आग धधक उठी जिसमें रखा लाखों रूपयों का भूसा जलकर खाक हो गया। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। पाटन, कटंगी और जबलपर नगर निगम फायर बिग्रेड के दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है।
जानकारी के अनुसार सिमरिया रोड में मिस्सी लाल साहू का वेयर हाउस है, अंदर से अचानक धुआं-धुआं निकलने लगा, वहां से गुजर रहे राहगीर और क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी पाटन, कटंगी और जबलपुर नगर निगम फायर बिग्रेड को दी। मौके पर दमकल वाहनों ने पहंुचकर आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई हैं। वेयर हाउस लाखों का भूसा रखा हुआ था।
