सूपाताल में सुबह-सुबह अजब गजब घटना, छत पर लगी सीमेंट की सीट टूटने से घर के अंदर गिरी गाय, पलंग सहित दूसरा सामान भी हुआ चरपट



सुबह हुई इस घटना से कुछ देर के लिए आसपास अपरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था.। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए तौसीफ खान ने बताया कि उनका घर सूपाताल हुई खदान में स्थित है। घर के ऊपर तरफ दो-तीन फीट ऊपर सड़क लगी है। जहां से कोई भी जानवर आसानी से छत पर पहुंच जाते हैं और आज भी ऐसा ही हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे जब तौसीफ अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल गया था और उसकी पत्नी दैनिक क्रियाओं में लगी थी तभी अचानक तेज आवाज आई तो पत्नी भाग कर अंदर पहुंची और देखा कि एक गाय छत पर लगी सीमेंट की सील तोड़ते हुए सीधे पलंग के ऊपर गिर गयी जिसके कारण पलंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आनन फानन मैं उठकर बाहर की तरफ दौड़ी और बीच में जो भी सामान आया उसे रोने हुए आगे निकल गई और भाग गई। उक्त घटना में गृहस्थी के समान के साथ ही कुर्सी आदि भी टूट गई है। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। तौसीफ ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही उसी पलंग पर से उठा था जिसके ऊपर गाय गिरी यदि वह सोता रहता तो गंभीर हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था। उठने के बाद वह बच्चे को छोड़ने स्कूल चला गया और इसी बीच यह घटना घटित हो गई। जब वह लौट कर आया तो उसे घटना की जानकारी लगी। बच्चे के स्कूलस्कूल जाने के बाद पत्नी फ्रेश होने चली गई थी इसलिए वह भी मौके पर मौजूद नहीं थी। हो सकता है कि यदि वह भी कमरे में होती तो शायद उसे भी नुकसान पहुंच जाता।








