भोपाल

युवक और सैलून संचालक पर बदमाश ने तलवार से किया जान लेवा हमला -कार का धक्का लगाने पर विरोध जताया तो दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

युवक और सैलून संचालक पर बदमाश ने तलवार से किया जान लेवा हमला
-कार का धक्का लगाने पर विरोध जताया तो दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल यशभारत।
टीटी नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक सैलून से सेविंग कराकर निकला था, तभी उसे एक कार का धक्का लग गया। जब युवक ने कार चालक का विरोध किया तो उसने युवक पर तलावार से जान लेवा हमला कर दिया। इसी दौरान सैलून संचालक ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। वहीं दोनों घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक पंपापुर राहुल नगर निवासी पवन कुमार सेन पुत्र शोभाराम(45) माता मंदिर के पास हेयर सैलून चलाता है। कल रात माता मंदिर के पास रहने वाल राहुल पांडे नाम का युवक उसकी सैलून पर सेविंग कराने पहुंचा था। रात करीब सवा नौ बजे वह सेविंग कराकर जैसे से बाहर निकला। सडक़ से गुजर रही कार का उसे धक्का लग गया। इस पर राहुल पांडे ने कार चालक का विरोध कर देख कर कार चलाने को कहा तो वह गाली-गलौच कर धमकाने लगा। यह देख पवन ने बीच बचाव किया। इसके बाद कार चालक वहां से चला गया। करीब पांच मिनट बाद वापस लौटा और उसने राहुल पांडे पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान पवन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल के सिर, चेहरे व हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि पवन के सिर में गहरी चोट आई है। हमला करने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। हमले में घायल राहुल व पवन को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर राहुल पांडे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावर की पहचान डिपो चौराहा के पास झुग्गी थाना श्यामला हिल्स निवासी रोहित वर्मा के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में घायल पवन कुमार सेन की शिकायत के बाद आरोपी रोहित वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button