
सतना बिल्डिंग के पीछे व्यावसायिक एवं रिहायशी परिसर में भीषण आग,
जबलपुर,यशभारत सुपर मार्केट के पास सतना बिल्डिंग के पीछे स्थित व्यावसायिक एवं रिहायशी परिसर में आज अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
आग किस कारण लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
घटना से जुड़े अपडेट लगातार जारी रहेंगे।







